विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus in India : देश में कोरोना वायरस के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. केरल और हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक दिन में सबसे ज्यादा COVID-19 के नए मामले दर्ज किए गए. गुरुवार को सुबह जारी स्वास्थ्य मंत्रायलय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 66,999  मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 23,96,637 हो गए. वहीं, देश में अब तक 16,95,982 लोग उपचार के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं. संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या में इजाफे से देश में स्वस्थ होने की दर 70.77 प्रतिशत हो गई है. आंकडों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 942 लोगों की मौत हुई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 47,033  हो गई है. देश में संक्रमण से मृत्युदर घट कर 1.96 प्रतिशत हो गई है. वर्तमान में 6,53,622  लोग उपचाराधीन हैं. यह कुल मामलों का 27.27 फीसदी है. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार देश में 12 अगस्त तक कुल 2,68,45,688 नमूनों की जांच की गई, इसमें से अकेले बुधवार को ही 8,30,391 नमूनों की जांच की गई, जो एक दिन में जांच की सर्वाधिक संख्या है.

Coronavirus in India Latest Updates in Hindi:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Updates, Live Update, Covid-19
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com