Coronavirus Updates: भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए. वहीं, 467 और लोगों की जान जाने के बाद इससे मरने वालों की संख्या 20,160 हो गई. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि लगातार पांचवे दिन देश में 20,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 7,19,665 पर पहुंच गई है. इनमें से अभी तक 4,39,947 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,59,557 लोगों का इलाज जारी है. अधिकारी ने कहा, ‘मरीजों के ठीक होने की दर अभी 61.13 प्रतिशत है.' कोविड-19 के कुल पुष्ट मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं. आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 467 लोगों की जान गई है, उनमें से सबसे अधिक 204 लोग महाराष्ट्र के हैं. इसके बाद तमिलनाडु के 61, दिल्ली के 48, कर्नाटक के 29, उत्तर प्रदेश के 24, पश्चिम बंगाल के 22, गुजरात के 17, तेलंगाना तथा हरियाणा के 11-11, मध्य प्रदेश के नौ, आंध्र प्रदेश के सात, जम्मू-कश्मीर के छह, राजस्थान तथा पंजाब के पांच-पांच, केरल तथा ओडिशा के दो-दो और अरुणाचल प्रदेश तथा झारखंड का एक-एक व्यक्ति है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus