Covid-19 Updates: भारत में कोरोना का कहर काफी तेजी से बढ़ जा रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38,900 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं. यह एक दिन में सामने आए कोरोना संक्रमित मरीजों का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10.77 लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे यानी एक दिन में 38902 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसी के साथ कोरोना के अब तक कुल 1,077,618 पॉजिटिव मामले आए हैं. वहीं, बीते 24 घंटे में 543 लोगों की मौत हुई है. देश में कोरोना से अब तक 26816 लोगों की जान गई है. हालांकि, अब तक 677423 लोग इस वायरस को मात देने में सफल रहे हैं. रिकवरी रेट 62.86 प्रतिशत पर है. कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र शीर्ष पर है. महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा तीन लाख के पार चला गया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus