विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में 24 घंटे में नए COVID-19 केसों में लगभग 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले 24 घंटे में 46,164 नए मामले सामने आए और 607 लोगों की मौत हुई. भारत में सक्रिय मामले की संख्या 3,33,725 है और रिकवरी रेट 97.63% है. पिछले 24 घंटे में 34,159 मरीज कोरोना से ठीक हुए. वहीं  केरल (Kerala) में बुधवार को तीन महीने के अंतराल के बाद एक दिन में कोरोना वायरस (coronavirus) के 30,000 से ज्यादा मामले सामने आये, वहीं जांच के मामलों में संक्रमण दर बढ़कर 19 प्रतिशत हो गयी. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार इस दक्षिणी राज्य में बुधवार को संक्रमण के 31,445 नये मामले सामने आये और कुल संक्रमितों की संख्या 38,83,429 हो गयी, वहीं 215 और संक्रमितों की मृत्यु के साथ राज्य में संक्रमण से मृतक संख्या 19,972 पहुंच गई. राज्य सरकार ने संक्रमण को और बढ़ने से रोकने के लिए सघन स्क्रीनिंग कार्यक्रम की घोषणा की है.

स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया था कि ओणम त्योहार के बाद राज्य में जांच के मामलों में संक्रमण दर (टीपीआर) 20 प्रतिशत से अधिक हो सकती है तथा संक्रमण के मामले भी बढ़ेंगे. विज्ञप्ति में बताया गया कि मंगलवार से संक्रमण से 20,271 लोग उबर चुके हैं और राज्य में संक्रमणमुक्त हुए लोगों की कुल संख्या 36,92,628 हो गयी है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,70,292 है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India, Kerala Coronavirus Cases, Coronavirus Cases Increase, Coronavirus Cases Update Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com