Coronavirus India Updates: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 16,738 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,10,46,914 हो गई. देश में करीब एक महीने बाद एक दिन में 15 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 138 और मरीजों की वायरस से मौत हुई, जिससे मृतक संख्या बढ़कर 1,56,705 हो गई है. आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को एक दिन में 18,855 नए मामले सामने आए थे और इसके बाद से प्रतिदिन लगातार 15 हजार से कम नए मामले सामने आ रहे थे. वहीं करीब 26 दिन बाद एक दिन में 130 से अधिक लोगों की वायरस से मौत हुई है.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus