विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 22 करोड़ 95 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 47 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 35 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,35,31,498 हो गई है. बुधवार को समाप्त 24 घंटों (मंगलवार सुबह 8 बजे से लेकर बुधवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 26,964 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 34,167 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 383 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 27 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.45 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख एक हजार से अधिक है. तमिलनाडु में बुधवार को कोरोना के 1,682 नए मामले सामने आए हैं और 21 कोविड मरीजों की मौत हो गई है. राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 26,50,370 हो चुकी है. कोरोना के मौजूदा कुल एक्टिव मामले 17,027 हैं. राज्य में कोविड से अब तक कुल 35,400 मरीजों की मौत हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com