5 years ago
नई दिल्ली:
भारत में एक दिन में कोविड-19 के 7,579 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,45,26,480 हो गई. पिछले 543 दिन में एक दिन में सामने आए संक्रमण के ये सबसे कम मामले हैं. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 1,13,584 हो गई है, जो पिछले 536 दिन में सबसे कम हैं. संक्रमण से 236 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,66,147 हो गई. देश में लगातार 46 दिन से कोविड-19 के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और लगातार 149 दिन से 50 हजार से कम दैनिक मामले सामने आ रहे हैं. उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी घटकर 1,13,584 हो गयी है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 0.33 प्रतिशत है.