5 years ago
नई दिल्ली:
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 25, 920 नए केस सामने आए, जिससे बाद कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,27,80,235 हो गई है. साथ ही देश में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3 लाख से नीचे पहुंच गई है. देश में सक्रिय मामले 2,92,092 हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66,254 लोग ठीक हुए. अब तक कुल 41,977,238 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. साथ ही पिछले 24 घंटे में 492 लोगों की मौत हुई. अब तक 510,905 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि पिछले 24 घंटे में 37,86,806 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है. अब तक कुल 1,74,64,99,461 वैक्सीनेशन हो चुका है. साथ ही देश में रिकवरी रेट बढ़कर 98.12 फीसदी हो गई है.