विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के कुल 2 लाख 68 हजार, 833 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में अब तक कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 3 करोड़ 68 लाख, 50 हजार 962 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 402 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अब तक देश में कोविड से कुल 4 लाख 85 हजार 752 लोगों की मौत हो चुकी है. देशभर में पिछले 24 घंटों में ओमिक्रॉन के मामलों में भी 5.01 फीसदी की बढ़ोतरी देखी गई है. कल देश में ओमिक्रॉन के 6,041 नए मामले सामने आए हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,  देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 14,17,820 हो गई है.  एक्टिव केस कुल संक्रमण का 3.85 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट अब घटकर 94.83 फीसदी पर आ गई है.  हालांकि पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 1 लाख 22 हजार 684 मरीज ठीक हुए हैं जो नए मरीजों की संख्या से कम है. अब तक देशभर में कुल 3 करोड़, 49 लाख, 47 हजार, 390 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com