विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

भारत में गुरुवार यानी 10 जून, 2021 को एक दिन की अवधि में कोरोनावायरस संक्रमण के कुल 94,052 नए केस दर्ज हुए हैं. पिछले 24 घंटे में 6,148 की मौत हुई है. बिहार ने अपने मौतों के आंकड़ों में संशोधन किया है, जिसके बाद मौतों की संख्या 6,000 के पार पहुंच गई है. कोरोना से एक दिन में होने वाली मौतों का यह सबसे ऊंचा आंकड़ा है. इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 2,91,83,121 हो गई है. 

देश में कोविड के कुल एक्टिव केस 11,67,952 हैं और पिछले 24 घंटों में 1,51,367 लोग ठीक कोविड से रिकवर हुए हैं. देश में कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 4.69% है. ऐसा लगातार तीसरा दिन है, जब भारत ने 5% के नीचे पॉजिटिविटी रेट दर्ज किया है.

24 घंटों में देश में कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीन की 33,79,261 डोज दी गई हैं. अब तक देश में वैक्सीन की 24,27,26,693 डोज दी जा चुकी हैं. पिछले 24 घंटों में 20,04,690 लोगों की कोरोना टेस्टिंग हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड-19 वैक्सीन की 25,06,41,440 मुफ्त डोज दी गई है.

Here are the Updates on India Coronavirus Cases in Hindi :

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus Updates, Covid-19, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com