विज्ञापन
6 years ago
नई दिल्ली:

Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनियाभर के 185 से ज्यादा देश कोरोनावायरस (Coronavirus) की चपेट में हैं. अभी तक 8.96 करोड़ से ज्यादा लोग इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 19.26 लाख से ज्यादा संक्रमितों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में भी हर रोज COVID-19 के मामले बढ़ रहे हैं. संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ पार हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,04,50,284 हो गई है. पिछले 24 घंटों में (शनिवार सुबह 8 बजे से लेकर रविवार सुबह 8 बजे तक) कोरोना के 18,645 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटों में 19,299 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 201 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक कुल 1,00,75,950 मरीज ठीक हो चुके हैं. 1,50,999 लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 2.5 लाख से नीचे है. इस समय देश में 2,23,335 एक्टिव केस हैं. रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 96.41 प्रतिशत पर पहुंच गया है. पॉजिटिविटी रेट 2.21 फीसदी है. डेथ रेट 1.44 प्रतिशत है. 9 जनवरी को 8,43,307 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए. अभी तक कुल 18,10,96,622 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

Coronavirus India Updates in Hindi (Covid 19):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com