Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं. दुनिया में अब तक 21 करोड़ 71 लाख से अधिक लोग COVID-19 की चपेट में आ चुके हैं. यह वायरस 45 लाख से अधिक लोगों की जिंदगी छीन चुका है. भारत (Coronavirus India Report) में COVID-19 के मामले अब घट रहे हैं. कुल संक्रमितों की संख्या तीन करोड़ 27 लाख से अधिक हो चुकी है. भारत में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान जारी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3,27,68,880 हो गई है. मंगलवार को समाप्त 24 घंटों (सोमवार सुबह 8 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 8 बजे तक) में कोरोना के 30,941 नए मामले सामने आए हैं. इस एक दिन में 36,275 मरीज ठीक हुए हैं. इस दौरान 350 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है. अब तक तीन करोड़ 19 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 4.38 लाख से अधिक लोगों की जान गई है. कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या तीन लाख 70 हजार से अधिक है. असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 570 नए मामले सामने आए हैं. राज्य में 624 मरीज स्वस्थ हो गए हैं. कोविड से पांच लोगों की मौत हो गई. राज्य में अब एक्टिव मामले 5,554 हैं. अब तक कुल 5,89,426 लोग कोविड से संक्रमित हुए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Coronavirus India Report, Covid 19 Live Updates, Coronavirus