विज्ञापन
5 years ago
नई दिल्ली:

Corona Cases Update: भारत में कोरोना के मामले (Corona Cases in India) लगातार बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 1,41,986 मामले सामने आए हैं. यह बीते दिन के मुकाबले में 21 फीसद अधिक हैं. एक दिन पहले कोरोना संक्रमण के 1,17,100 मामले सामने आए थे. देश में पिछले 11 दिन में कोरोना के दैनिक मामले 22 फीसद बढ़ गए हैं. कोरोना संक्रमण की रफ्तार को दैनिक मामलों की संख्‍या से बेहतर समझा जा सकता है. 28 दिसंबर को कोरोना के 6,358 मामले रिकॉर्ड किए गए थे. कोरोना के चलते बीते 24 घंटे के दौरान देश में 285 लोगों की मौत हुई है. देश में दैनिक मामलों में आए उछाल और ठीक होने वाले लोगों की कम संख्‍या के चलते सक्रिय मामलों की संख्‍या भी तेजी से बढ़ी है. सक्रिय मामले बढ़कर 4,72,169 हो गए हैं. वहीं सक्रिय मामलों की संख्‍या कुल मामलों का 1.34 फीसद हो गई है. साथ ही देश में रिकवरी रेट 97.30 फीसद है. 

Here are updates on Coronavirus Cases Updates in Hindi

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Coronavirus, COVID-19 Cases, Omicron Cases, COVID-19 Death, Corona Testing
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com