कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने गुरुवार को कहा कि सभी स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम की गृह परीक्षाएं 31 मार्च तक स्थगित की जाती हैं. उसने सभी कक्षाएं और समारोह भी रद्द कर दिए हैं. विश्वविद्यालय ने कहा, ‘‘ स्नातक या स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के शिक्षण प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए सभी विभागों/कॉलेजों/केन्द्रों के शिक्षक हर सप्ताह वेबसाइट पर अध्ययन सामग्री मुहैया कराएंगे.'' उसने कहा कि संगोष्ठियों, सम्मेलनों, कार्यशालाओं और समूह गतिविधियों सहित सभी कार्यक्रम भी रद्द किए जाते हैं. 31 मार्च के बाद स्थिति का फिर आकलन किया जाएगा. गौरतलब है कि देशभर में कोरोना वायरस के 74 मामले सामने आ चुके हैं. दिल्ली में छह लोग इससे संक्रमित हैं.
Coronavirus : देश भर में संक्रमित लोगों की संख्या 74 हुई, बच्चों को खतरा कम
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय एक बजुर्ग की मौत हो गई है जो कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित था. गुरुवार को अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. बुजुर्ग की मौत मंगलवार को ही हो गई थी लेकिन उसके कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि गुरुवार को हुई. यह व्यक्ति 29 फरवरी को सऊदी अरब से भारत लौटा था और हैदराबाद एयरपोर्ट पर उसकी स्क्रीनिंग भी हुई थी. उस वक्त उसमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं दिखे थे.
VIDEO: कर्नाटक में कोरोना वायरस से बुजुर्ग की मौत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं