सुषमा स्वराज ने कहा कि चुनाव प्रबंधन का मतलब केवल नारे लगाना नहीं है और मतदान केंद्र के स्तर के कार्यकर्ता ही सरकार बनाते हैं, पार्टी को जीत दिलाते हैं। भाजपा की जीत जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है।
                                            
                                            क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
 हमें बताएं।
                                        
                                                                                नई दिल्ली: 
                                        भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज ने 15 सालों बाद दिल्ली की सत्ता में लौटने का लक्ष्य पाने के मद्देनज़र अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे शीला दीक्षित सरकार के 'कुशासन के खिलाफ लोगों के गुस्से' को भाजपा के लिए मतों में तब्दील करने की दिशा में काम करें।
सुषमा ने पश्चिमी दिल्ली के नारायणा विहार में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में कहा, दिल्ली निवासी शहर में कांग्रेस के 15 साल के कुशासन से थक चुके हैं और निकट भविष्य में बदलाव होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि लोगों का गुस्सा प्रभावशाली तरीके से पार्टी के मतों में बदलकर लाया जाए।
उन्होंने कहा, चुनाव प्रबंधन का मतलब केवल नारे लगाना नहीं है। यह जरूरी है कि पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने मतदान केंद्र की जिम्मेदारी ले। सुषमा ने कहा कि मतदान केंद्र के स्तर के पार्टी कार्यकर्ता ही सरकार बनाते हैं, पार्टी को जीत दिलाते हैं और पार्टी का आधार होते है, तथा भाजपा की जीत जमीनी स्तर के पार्टी कार्यकर्ताओं के हाथ में है। भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख विजय गोयल ने पार्टी के विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज करने पर भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर असफल रही है।
                                                                        
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
                                        सुषमा स्वराज, भाजपा, शीला दीक्षित, दिल्ली विधानसभा चुनाव, बीजेपी, Sushma Swaraj, BJP, Shiela Dikshit, Delhi Assembly Elections