विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2019

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस देशभर में BJP के खिलाफ दर्ज कराएगी FIR

कांग्रेस ने सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाने के लिए भाजपा पर निशाना साधा है.

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी से नाराज कांग्रेस देशभर में BJP के खिलाफ दर्ज कराएगी FIR
प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने जा रही है. 
  • प्रियंका गांधी के खिलाफ अभियान से नाराज कांग्रेस
  • बीजेपी के खिलाफ दर्ज करवाएगी एफआईआर
  • राजधानी दिल्ली से होगी इसकी शुरुआत
नई दिल्ली:

कांग्रेस ने सक्रिय राजनीति में उतरने के बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'दुर्भावनापूर्ण अभियान' चलाने के लिए भाजपा पर निशाना साधा है. पार्टी बीजेपी के खिलाफ देश के सभी राज्यों की राजधानी में एफआईआर दर्ज करवाने जा रही है. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि कांग्रेस की महिला इकाई पूरे देश में सोमवार को एफआईआर दर्ज करवाएगी. यह काम दिल्ली से शुरू होगा. सुष्मिता देव ने कहा कि जब से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया है, कई भाजपा नेताओं ने अपमानजनक टिप्पणियां की हैं. हमने उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश की, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया गया. 

फिर BJP विधायक के बिगड़े बोले: राहुल को 'रावण' तो प्रियंका गांधी को बताया 'शूर्पणखा', देखें VIDEO

आपको बता दें कि सक्रिय राजनीति में प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की एंट्री को लेकर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी निशाना साध चुके हैं. हिमाचल प्रदेश में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार ने एक साल के अंदर वन रैंक वन पेंशन का वादा निभाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी वन रैंक वन पेंशन दिया है. लेकिन कांग्रेस के OROP का मतलब है ओनली राहुल ओनली प्रियंका. मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन दिया सेना के जवानों को, शहीद की विधवा और उन्‍होंने दिया ओनली राहुल ओनली प्रियंका वन रैंक वन पेंशन. हिमाचल प्रदेश में बीजेपी अध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है, जब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी को पार्टी में पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार सौंपा है. गौरतलब है कि पूर्वी उत्तरप्रदेश की प्रभारी कांग्रेस महासचिव नियुक्त की गईं प्रियंका गांधी सोमवार को औपचारिक रूप से अपना पदभार संभालेंगी. (इनपुट- IANS से भी) 

राजनीति में प्रियंका गांधी की एंट्री पर बीजेपी हुई मुखर, अमित शाह से लेकर कई नेता हुए हमलावर 

वीडियो- राजनीति में प्रियंका गांधी की शानदार एंट्री 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP, Priyanka Gandhi, Priyanka Gandhi Congress, Congress, General Election 2019, LokSabha Chunav 2019, Loksabha Chunav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com