![कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के नेताओं ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के नेताओं ने दी दीपावली पर शुभकामनाएं](https://c.ndtvimg.com/2019-08/e1646os_sonia-gandhi-rahulgandhi-cwc_650x400_10_August_19.jpg?downsize=773:435)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने दीपावली पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सबके सुख एवं समृद्धि की कामना की. सोनिया ने अपने संदेश में दीपावली के पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि रोशनी का ये त्योहार सब देशवासियों के जीवन से विषमता व भेदभाव के अंधेरों को मिटा उन्हें स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि से आलोकित करेगा.
Wishing each and every one of you a #HappyDeepavali. May you be blessed with peace & happiness.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 27, 2019
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/KINnpMfR6K
राहुल ने ट्वीट कर कहा, ''सभी को दीपावली की शुभकामनाएं. आपकी शांति और समृद्धि की कामना करता हूं. शुभ दीपावली.'' प्रियंका ने कहा, ''एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है. अच्छाई और सच्चाई की एक आवाज झूठ और अन्याय की आँधी को रोक देती है. दियों, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ. ''
एक दिया घनघोर अंधेरे को दूर कर देता है। अच्छाई और सच्चाई की एक आवाज झूठ और अन्याय की आँधी को रोक देती है।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) October 27, 2019
दियों, उजाले, चूरा, खील, मिठाई, उल्लास और संपन्नता के पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/coOCuFnbfc
पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं