चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) की जीत सभी विपक्षी पार्टियों के लिए एक संदेश है कि "वे भी बीजेपी के खिलाफ खड़ी हो सकती है और उसे कड़ी टक्कर दे सकती हैं." टीएमसी का चुनाव प्रचार अभियान तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस को लेकर एनडीटीवी से कहा, "कांग्रेस 100 साल पुरानी पार्टी है और उनका काम करने का अपना तरीका है."
उन्होंने कहा, "वे (कांग्रेस) प्रशांत किशोर या अन्य लोगों द्वारा सुझाए गए तरीकों पर काम करने के लिए तैयार नहीं है. वे मेरी कार्यशैली के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं होंगे." किशोर ने कहा, "कांग्रेस को यह समझना चाहिए कि यह एक समस्या है और उसे इस समस्या के बारे में कुछ करना चाहिए."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विधानसभा चुनावों के नतीजे ने आज फिर इस बात का इशारा कर रहे हैं देश की सबसे पुरानी पार्टी की राजनीतिक जमीन सिकुड़ती जा रही है. वह केरल में वापसी करने में नाकामयाब रही, जहां वहां सत्ता में रह चुकी है. केरल में हर पांच साल में सरकार बदल जाती है, लेकिन इस बार जनता ने पी विजयन की अगुवाई वाली लेफ्ट सरकार को दोबारा मौका दिया है.
आने वाले दिनों में कांग्रेस के परिदृश्य के बारे में पूछने पर प्रशांत किशोर ने कहा, "कांग्रेस के बारे में बात करने वाला मैं कौन होता हूं? कांग्रेस के बारे में बोलने के लिए मैं बहुत छोटा व्यक्ति हूं." उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि कहां गड़बड़ हो रही है."
READ ALSO: ''जगह खाली कर रहा हूं'' : प्रशांत किशोर ने कहा- अब नहीं बनाऊंगा चुनावी रणनीति
प्रशांत किशोर ने कहा, "हम यह रुख नहीं रख सकते कि हमारे पास बीजेपी से लड़ने के लिए संसाधन नहीं है या मीडिया हमारा साथ नहीं दे रहा है या कोर्ट हमारा फेवर नहीं कर रहा है. यह अप्रैच काम नहीं करेगा."
उन्होंने कहा, "एक राजनीतिक पार्टी के रूप में, आपको इन सबसे लड़ना चाहिए जैसा कि सभी विपक्षी दल करते हैं. और अंत में यदि आप लोगों से जुड़ जाते हैं तो यह सब पीछे छूट जाएगा."
वीडियो: पश्चिम बंगाल में TMC की रणनीति तैयार करने वाले प्रशांत किशोर ने NDTV से की खास बातचीत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं