विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From Nov 17, 2020

कांग्रेस सांसद ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूले जाने का लगाया आरोप

कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एअर इंडिया पर वंदे भारत मिशन के तहत संचालित उड़ानों के लिए अधिक किराया वसूलने और कदाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए

Read Time: 1 min
कांग्रेस सांसद ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूले जाने का लगाया आरोप
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

कांग्रेस के सांसद गुरजीत सिंह औजला ने एअर इंडिया पर वंदे भारत मिशन के तहत संचालित उड़ानों के लिए अधिक किराया वसूलने और कदाचार का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में औजला ने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मंत्री इस मामले में दखल दें. उन्होंने कहा, ‘‘वंदे भारत मिशन के तहत उड़ानों का संचालन विदेश में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए शुरू किया गया था, लेकिन यह एयरलाइन के लिए पैसे बनाने का माध्यम बन गईं.

इस तरह का कदाचार संगठन के भीतर की मिलीभगत के बिना नहीं हो सकता.'' कांग्रेस सांसद ने आस्ट्रलिया, न्यूजीलैंड और कनाडा में मौजूद पंजाब के कई यात्रियों की शिकायतों का हवाला भी दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
हिंडनबर्ग ने अदाणी से संबंधित रिपोर्ट प्रकाशन से दो माह पहले अपने ग्राहक से साझा की : सेबी
कांग्रेस सांसद ने ‘वंदे भारत’ उड़ान का अधिक किराया वसूले जाने का लगाया आरोप
भोले बाबा का खास देव प्रकाश मधुकर कौन, जिस पर पुलिस ने रखा 1 लाख का इनाम
Next Article
भोले बाबा का खास देव प्रकाश मधुकर कौन, जिस पर पुलिस ने रखा 1 लाख का इनाम
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;