विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2022

छत्तीसगढ़ में धमकी देने के मामलें में कांग्रेस विधायक का प​ति गिरफ्तार, नाराज विधायक ने लौटाई सुरक्षा 

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक (MLA) छन्नी साहू के प​ति को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से नाराज विधायक ने अपनी सुरक्षा लौटा दी है.

छत्तीसगढ़ में धमकी देने के मामलें में कांग्रेस विधायक का प​ति गिरफ्तार, नाराज विधायक ने लौटाई सुरक्षा 
संवाददाता सम्मेलन में विधायक ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा प्रशासन को लौटा रही है.
राजनांदगांव:

छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक (MLA) छन्नी साहू के प​ति को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से नाराज विधायक ने अपनी सुरक्षा लौटा दी है. राजनांदगांव जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश बढ़ई ने शनिवार को यहां बताया कि पुलिस ने खुज्जी क्षेत्र की कांग्रेस (Congress) विधायक छन्नी साहू के पति चंदू साहू को गिरफ्तार कर लिया है. बढ़ई ने बताया कि आठ दिसंबर 2021 को वाहन चालक बीरसिंग उइके ने ​साहू के खिलाफ गाली-गलौच करने और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद छुरिया थाने में साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था.

कांग्रेस विधायक को धमकी देने वाले जगन गुर्जर की तलाश में करीब 150 पुलिसकर्मी जुटे

उन्होंने बताया कि साहू आज दोपहर बाद अपनी गिरफ्तारी देने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे थे. बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. जिले के खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में कथित तौर पर रेत के अवैध उत्खनन और ढुलाई को लेकर विधायक छन्नी साहू और पार्टी के अन्य लोगों के बीच कथित रूप से विवाद चल रहा है. बीते आठ दिसंबर को विवाद उस वक्त और बढ़ गया जब वाहन चालक उइके ने साहू के खिलाफ जातिसूचक गाली देने और धमकी देने का मामला दर्ज करा दिया था. इसके बाद आदिवासी समाज के लोगों ने भी विधायक के पति को गिरफ्तार करने की मांग की थी.

देश की अदालतों में सांसद-विधायकों के खिलाफ 4,984 आपराधिक मामले लंबित, पिछले तीन साल में 862 केस हुए दर्ज

पति के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद विधायक छन्नी साहू आज पति के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी. विधायक ने पति की गिरफ्तारी से कुछ देर पहले संवाददाता सम्मलेन में आरोप लगाया कि वह क्षेत्र में लगातार रेत माफियाओं से लड़ रही हैं. इसके कारण ही उनके पति को षड़यंत्र रचकर फंसाया गया है. उन्होंने इस दौरान पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाया और कहा कि पुलिस ने उनके पति के खिलाफ मामला दर्ज करने से पहले ठीक तरीके से जांच नहीं की. संवाददाता सम्मेलन में विधायक ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा प्रशासन को लौटा रही है. बाद में वह मोपेड में सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हो गई.

बिहार के विधायक विवाह समारोह में 'दिल्लीवाली गर्लफ्रैंड' गाने पर नाचते नजर आए

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress MLA Threatened, Husband Arrested, Security Returned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com