विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2011

आसाराम बापू को कांग्रेस ने दी चेतावनी

सोनिया के खिलाफ आसाराम बापू की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ा रख अपनाते हुए कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें चेतावनी दी है।
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ आसाराम बापू की कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों पर कड़ा रख अपनाते हुए कांग्रेस ने अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हें चेतावनी दी है कि अगर वह टिप्पणी करना बंद नहीं करते हैं तो कांग्रेस भी उनपर जवाबी हमला करेगी। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने संवाददाताओं से कहा, हम उनके बयान की निंदा करते हैं। उन्हें इस तरह की बातें नहीं कहनी चाहिए। अगर वह नहीं रुके तो हम जवाबी हमला करने के लिए मजबूर होंगे। दूसरी तरफ अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की प्रेसवार्ता के दौरान पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि आसाराम बापू को अपने दायरे से बाहर के विषयों पर नहीं बोलना चाहिए।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
आसाराम बापू, कांग्रेस, चेतावनी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com