आम आदमी को महंगाई का फिर झटका लगा है. मार्च की शुरुआत महंगाई से जुड़ी दो खबरों के साथ हुई है. रेस्टोरेंट में खाना या ऑनलाइन खाना मंगाना महंगा हो सकता है. इसकी वजह यह है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 105 रुपये का इजाफा कर दिया है. इससे ठीक एक दिन पहले अमूल ने दूध के रेट 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए थे.
खाद्य तेलों की महंगाई कम करनी है तो सरसों की खेती को बढ़ावा दे सरकार, उद्योग संगठन ने रखी मांग
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल, मंगलवार को 1 मार्च से सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किलो कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम 105 रुपये तक बढ़ा दिए हैं. इतना ही नहीं 5 किलो वाले वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 27 रुपये बढ़ा दी गई है. इससे छात्रों और मजदूरों के लिए खाना बनाना महंगा हो जाएगा. गनीमत बस इतनी है कि घरेलू गैस सिलिंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
नई बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत 2,012 रुपये हो गई है. कोलकाता में इसकी कीमत 1987 रुपये के बजाय 2095 रुपये हो गई है. मुंबई में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की नई कीमत अब 1857 से बढ़कर 1963 रुपये हो गई है.
झटका : खुदरा महंगाई 6.01 फीसदी रही, 6 माह के उच्चतम स्तर पर पहुंची
देखा जाए तो पिछले महीने की कटौती के बाद इस महीने की बढ़ोतरी ने हिसाब-किताब बराबर कर दिया है. 1 फरवरी, 2022 को तेल कंपनियों ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की कीमत में 91.50 रुपये की कटौती की थी. जानकारों का कहना है कि यूक्रेन-रूस में छिड़ी जंग के बीच कच्चे तेल की कीमतें 102 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गई हैं. ऐसे में कंपनियों के पास दाम बढ़ाने का अलावा कोई और विकल्प नहीं रह गया था. नई दरें एक मार्च से प्रभावी हैं.
यूपी चुनाव के मद्देनजर मतदाता बेरोजगारी और महंगाई को लेकर क्या सोचते हैं? बता रहे हैं एक्सपर्ट्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं