विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2018

कोल ब्लॉक आवंटन मामला : SC ने सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ जांच की ताजा स्टेटस रिपोर्ट मांगी

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ चल रही जांच की ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. 

कोल ब्लॉक आवंटन मामला : SC ने सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ जांच की ताजा स्टेटस रिपोर्ट मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. 
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा के खिलाफ चल रही जांच की ताजा स्टेटस रिपोर्ट तलब की है. कोर्ट ने सुनवाई के दौरान ये भी साफ कर दिया है कि कोल ब्लॉक आवंटन मामले की जांच से जुड़े किसी भी अफसर का तबादला नहीं किया जाएगा. आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित SIT रंजीत सिन्हा के खिलाफ दर्ज मामले की जांच कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सीबीआई 15 जनवरी तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करे. इससे पहले सीबीआई ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया है कि कई मामलों में जांच पूरी हो चुकी है और रिपोर्ट सुपरवाइजरी अथॉरिटी के पास लंबित है. इस मामले में अब अगली सुनवाई 21 जनवरी 2019 को होगी. 

यह भी पढ़ें: कोयला घोटाला: CBI कोर्ट ने पूर्व सचिव एचसी गुप्ता और अन्य को सुनाई सजा, जुर्माना भी लगाया

आपको बता दें कि इससे पहले सीबीआई ने उच्चतम न्यायालय को सूचित किया था कि उसने 1993 से 2005 के बीच आवंटित 22 कोयला ब्लॉक के आवंटन में अपनी जांच बंद कर दी है. उसने मुख्य सतर्कता आयुक्त की मंजूरी के बाद जांच बंद की है. जांच एजेंसी ने कोयला ब्लॉक आवंटन घोटाला मामले में शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपनी 18वीं स्थिति रिपोर्ट में कहा है कि उसने 1993-2005 के दौरान 21 कोयला ब्लॉक के आवंटन के संबंध में 16 नियमित मामले दर्ज किये. शीर्ष अदालत कोयला घोटाला मामले में जांच की निगरानी कर रही है. 

CBI ने SC से कहा, 1993 से 2005 के बीच आवंटित 22 कोयला ब्लॉक के आवंटन की जांच बंद 

VIDEO:कोल ब्‍लॉक घोटाले में CBI ने मनमोहन सिंह को दी क्‍लीन चिट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI, Ranjit Sinha, Coal Scam, SC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com