विधानसभा में ठुमके लगाए हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने

वीरभद्र सिंह की फाइल फोटो

शिमला:

हिमाचल प्रदेश की विधानसभा में गुरुवार को मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा हंगामा किए जाने के बीच राज्य के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने प्रतिद्वंद्वियों का उपहास उड़ाने का एक नया तरीका इजाद किया।

विधानसभा में विपक्षी पार्टियां उनके खिलाफ नारेबाजी कर रही थीं। यह नारेबाजी भाजपा और मुख्यमंत्री के पुत्र विक्रमादित्य सिंह के नेतृत्व वाली युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच शिमला में हुई झड़प को लेकर हो रही थी। मामला 29 जनवरी का है, जब युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश का विरोध कर रहे थे। इस पर मुख्यमंत्री विपक्षी पार्टी के विधायकों के नारों की लय पर ठुमके लगाने लगे।

विधानसभा में मुख्यमंत्री को परंपरागत हिमाचली नृत्य करते देखकर सभी अचंभित हो पड़े। उल्लेखनीय है कि पांच दिनों पहले ही मुख्यमंत्री ने अपनी बेटी की शादी की है।

विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने उन पर व्यंग्य कसते हुए कहा, "मुझे पंजाबी आती है और मैं इस बात को लेकर सुनिश्चित हूं कि जल्द ही आपको भी आ जाएगी।"

मुख्यमंत्री की छोटी बेटी अपराजिता सिंह का हाल ही में अंगद सिंह से विवाह हुआ है। अंगद सिंह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिदर सिंह के पौत्र हैं।

अमरिंदर सिंह का हिमाचल से लंबा रिश्ता रहा है। वह दो पैतृक बागों के मालिक हैं, पहला बाग नारकंडा के पास कंड्याली में स्थित है जबकि दूसरा बाग सोलन जिले में चैल के पास स्थित दोची में है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

इन दोनों ही स्थानों पर वे प्राय: छुट्टियां मनाते हुए दिखते हैं। इस दौरान उनके साथ पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम भी रहती हैं।