केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने देश में चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किए जाने के केंद्र सरकार के कदम को चीन के ऊपर डिजिटल स्ट्राइक बताया है. उन्होंने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में एक रैली में कहा कि भारत ने चीन पर डिजिटल स्ट्राइक किया है. न्यूज एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुताबिक प्रसाद ने कहा, 'हमने देश के लोगों को डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन चीनी ऐप्स पर बैन लगाया है. यह एक डिजिटल स्ट्राइक था.'
We banned Chinese apps to protect data of countrymen; it was a digital strike: Ravi Shankar Prasad tells Bengal BJP rally
— Press Trust of India (@PTI_News) July 2, 2020
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
केंद्र में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'भारत शांति का हिमायती है लेकिन अगर कोई हम पर बुरी नजर डालता है तो हम उसे उचित जवाब भी देंगे.' उन्होंने कहा, 'अब आप बस दो 'C' के बारे में सुन रहे होंगे- कोरोनावायर और चीन. हम शांति और बातचीत करके समस्या सुलझाने में विश्वास रखते हैं लेकिन किसी की नजर होगी तो हम उसका सही जवाब भी देंगे. अगर हमारे 20 जवानों ने अपनी जान दी है तो चीन की तरफ इसका दोगुना नंबर है. आपने देखा होगा कि उन्होंने अपनी तरफ से कोई आंकड़े जारी नहीं किए हैं.'
बता दें कि केंद्र सरकार ने सोमवार को देश में 59 चीनी मोबाइल ऐप्स पर रोक लगा दी थी, जिसमें TikTok, UC Browser, ShareIt, Helo और Likee जैसे बहुत सारे पॉपुलर ऐप्स शामिल थे. सरकार की ओर से कहा गया था कि देश में डेटा और प्राइवेसी सेफ्टी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है. इसके बाद मंगलवार को इंटरनेट कंपनियों को एक आदेश जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि वो इन ऐप्स पर रोक लगाएं.
(PTI से इनपुट के साथ)
Video: सिटी सेंटर: चीन पर भारत की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं