नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का चार-दिवसीय महापर्व छठ शुरू

नहाय-खाय के साथ सूर्य उपासना का चार-दिवसीय महापर्व छठ शुरू

फाइल फोटो

नई दिल्ली:

अस्ताचल सूर्य की उपासना का छठ पर्व रविवार को नहाए-खाय के साथ शुरू हो गया। व्रतियों ने नहाय-खाय किया और इसके साथ ही सोमवार को खरना की तैयारी शुरू हो गई।

बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ पूजा विशेष तौर पर मनाई जाती है। हालांकि अब यह पर्व दिल्ली समेत देश के विभिन्न भागों में भी हर्षोल्लास से मनाया जाता है। दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर है और कई स्थानों पर यमुना नदी के किनारे घाटों की साफ-सफाई और सजाने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है।

दिल्ली में यमुना नदी के किनारे लगभग 100 छोटे बड़े घाटों पर छठ पूजा की जाती है। इसमें से बड़ी संख्या में घाटों का रखरखाव दिल्ली सरकार और एमसीडी करती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

भोजपुरी समाज के अजीत दुबे ने कहा कि छठ पूजा पर लोगों की सुविधा का खास तौर पर ध्यान रखा जा रहा है। इसमें सबका सहयोग मिल रहा है। उन्होंने छठ पूजा के अवसर पर केंद्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। पूर्वाचल छठ पूजा समिति ने भी लोगों के खाने पीने एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। रेलवे ने भी बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों के लिए खास प्रबंधन किए हैं और विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की है। इस बार 57 छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं।