विज्ञापन
This Article is From Jan 24, 2020

मोदी सरकार CAA, NPR, NRC को लेकर झूठ फैला रही है : चंद्रशेखर आजाद

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह CAA, NPR, NRC पर "झूठ को हवा" दे रही है.

मोदी सरकार CAA, NPR, NRC को लेकर झूठ फैला रही है : चंद्रशेखर आजाद
आजाद ने कहा, "सरकार यह कहकर झूठ को हवा दे रही है कि यह कानून हितकारी है
मुजफ्फरपुर:

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह संशोधित नागरिकता कानून (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) पर "झूठ को हवा" दे रही है. उत्तरी बिहार के इस शहर में एक रैली को संबोधित करते हुए आजाद ने लोगों से "लगातार और शांतिपूर्ण प्रदर्शन" करते रहने का अनुरोध किया और कहा कि दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन से प्रेरणा लें. उन्होंने कहा, "मैं देश भर के लोगों को बताना चाहूंगा कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं. भीम आर्मी उनके साथ खड़ी है." 

दिल्ली विधानसभा चुनाव: सबसे अमीर उम्मीदवार धर्मपाल लाकड़ा की संपत्ति को विरोधियों ने बनाया चुनावी मुद्दा

भीम आर्मी के प्रमुख ने नरेंद्र मोदी सरकार पर CAA को लाकर "देश की एकता व अखंडता" को चोट पहुंचाने का आरोप लगाया जो "धर्म के आधार पर नागरिकों में भेदभाव करता है." उन्होंने कहा कि NPR को NRC के पूर्वगामी के तौर पर देखा जा रहा है जिसका "इस्तेमाल लोगों को नागरिकता से वंचित करने" के लिये हो सकता है. 

ये हैं सुभाष चंद्र बोस के क्रांतिकारी विचार, जिन्‍हें पढ़कर तन-मन में भर जाएगा जोश

आजाद ने कहा, "सरकार यह कहकर झूठ को हवा दे रही है कि यह कानून हितकारी है और इसका उद्देश्य नागरिकता देना है लेना नहीं, और यह दावा कर राष्ट्र को गुमराह कर रहे हैं कि यह NRC से जुड़ी नहीं है. ये सभी उपाय आम आदमी को नुकसान पहुंचाएंगे." आंबेडकरवादी नेता ने शुक्रवार को समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.  

Video: CAA के खिलाफ जो साथ नहीं वो हमारे खिलाफ है - चंद्रशेखर आजाद 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandrasekhar Azad, Modi Government, CAA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com