विज्ञापन
8 years ago
नई दिल्ली:

कोलकाता में जारी सियासी उठापटक खत्म हो गई है. ममता बनर्जी ने चंद्रबाबू नायडू की अपील के बाद अपना धरना खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर लड़ेगे तो वह लड़ाई भी बड़ी होगी और हम जीतेंगे भी. मैं अपने सभी सहयोगी राजनीतिक पार्टियों को शुक्रिया अदा करती हूं. मैं सभी राजनीतिक पार्टी के अनुरोध के बाद अपना धरना खत्म कर रही हूं. मैनें पहले भी बड़ी बड़ी लड़ाई रही है इसलिए मुझे इस धरने को जारी रखने में दिक्कत नहीं थी. लेकिन यह लड़ाई लोकतंत्र को बचाने की है. आपको बता दें कि केंद्र सरकार के ख़िलाफ़ ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की बग़ावत को कांग्रेस, सपा, बसपा, आरजेडी समेत कई पार्टियों का समर्थन मिला. सोमवार को आरजेडी नेता तेजस्वी यादव और डीएमके नेता कनिमोई कोलकाता पहुंचकर ममता के धरने में शामिल हुए और मोदी सरकार (Modi Govt) पर हमला बोला. वहीं, CBI बनाम ममता सरकार मामले में CBI की दो अर्ज़ियों पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की. चीफ़ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा कि पुलिस कमिश्नर की गिरफ्तारी नहीं होगी. हालांकि, कोर्ट ने राजीव कुमार को सीबीआई के सामने पेश होने का आदेश दिया. सोमवार को CBI की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट में दावा किया कि सारदा चिटफंड मामले में कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार सबूत के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं. 



CBI vs Mamata Banerjee dharna Updates:

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CBI Vs Mamata Banerjee, Centre Vs Mamata LIVE Updates, Supreme Court, CBI VS Kolkata Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com