विज्ञापन
This Article is From Jan 29, 2021

किसान आंदोलन के बीच पंजाब में अनाज के 40 गोदामों पर CBI का छापा, गेहूं-चावल के नमूने किए जब्त

सूत्रों ने बताया है कि पंजाब के लगभग 40 अनाज के गोदामों पर सीबीआई पिछली रात से छापेमारी कर रही है, जिसके तहत एजेंसी ने 2019-20 और 2020-21 में संग्रह किए गए चावल और गेहूं के सैंपल जब्त किए हैं.

किसान आंदोलन के बीच पंजाब में अनाज के 40 गोदामों पर CBI का छापा, गेहूं-चावल के नमूने किए जब्त
पंजाब में अनाज के 40 गोदामों पर सीबीआई का छापा. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
  • किसान आंदोलन के बीच CBI की कार्रवाई
  • पंजाब में अनाज के गोदामों पर छापा
  • चावल-गेहूं के नमूने जब्त किए गए
नई दिल्ली:

दिल्ली की सीमाओं पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने पंजाब में लगभग 40 अनाज के गोदामों पर एक्शन लिया है. सूत्रों ने बताया है कि राज्य में लगभग 40 अनाज के गोदामों पर केंद्रीय जांच एजेंसी ने छापे मारे हैं और संग्रहित किए गए चावल-गेहूं के नमूने लिए गए हैं. सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि सीबीआई गुरुवार रात से ही छापे मार रही है और इसमें पैरामिलिट्री फोर्स की मदद भी ला जा रही है.

जो गोदाम छापेमारी के शिकार हुए हैं, उनमें से कुछ पंजाब खाद्यान्न संग्रहण निगम (PUNGRAIN), कुछ पंजाब वेयरहाउसिंग और कुछ भारतीय खाद्य निगम (FCI) के हैं. हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि सीबीआई किन इलाकों में छापेमारी कर रही है, लेकिन सूत्रों ने यह बताया है कि एजेंसी ने 2019-20 और 2020-21 में संग्रह किए गए चावल और गेहूं के सैंपल जब्त किए हैं.

यह भी पढ़ें : रवीश कुमार का ब्लॉग : राकेश टिकैत को क्यों रोना पड़ा और क्यों नाराज़ हुए किसान

यह छापेमारी तब हो रही है, जब किसान आंदोलन, जिसमें अधिकतर किसान पंजाब और फिर हरियाणा और उत्तर प्रदेश के हैं, के चलते केंद्र सरकार के साथ स्थिति खराब हो रही है. खासकर गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली के तहत हिंसा के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. 

बता दें कि पिछले साल सितंबर में केंद्र सरकार ने तीन नए कृषि कानून- नए कृषि कानूनों- 'कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020', 'कृषि (सशक्तिकरण और संरक्षण) कीमत अश्वासन और कृषि सेवा करार विधेयक, 2020' और 'आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक, 2020' पास किया था, जिसका किसान विरोध कर रहे हैं. 

गाजीपुर बॉर्डर पर जुट रहे किसान, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBI Raids Punjab Godowns, Farmer Protest, CBI Raids On Grain Procurement
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com