ByPolls 2021: खंडवा और मंडी समेत 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को

14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों तथा तीन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान के बाद मंगलवार, 2 नवंबर, 2021 को मतगणना करवाई जाएगी, और उपचुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

ByPolls 2021: खंडवा और मंडी समेत 3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे 2 नवंबर को

30 विधानसभा सीटों तथा तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान के बाद मंगलवार, 2 नवंबर, 2021 को मतगणना करवाई जाएगी...

नई दिल्ली:

14 राज्यों की 30 विधानसभा सीटों तथा तीन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के तीन लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव (Lok Sabha ByPolls 2021) के लिए 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान के बाद मंगलवार, 2 नवंबर, 2021 को मतगणना करवाई जाएगी, और उपचुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे. कुल मिलाकर 15 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में हुए उपचुनाव की प्रक्रिया शुक्रवार, 5 नवंबर, 2021 से पहले पूरी होनी ज़रूरी है.

आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, राजस्थान और तेलंगाना की विधानसभा सीटों (Assembly Bye-Elections 2021) तथा केंद्रशासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीव, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश की लोकसभा सीटो पर उपचुनाव के लिए 1 अक्टूबर, 2021 को अधिसूचना जारी की गई थी, और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर, 2021 तय की गई थी. 11 अक्टूबर, 2021 को नामांकन पत्रों की छंटनी के उपरांत 13 अक्टूबर, 2021 तक प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया गया था. इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान करवाया गया था, और अब मतगणना 2 नवंबर, 2021 को होगी, यानी उपचुनाव परिणाम अगले मंगलवार को घोषित किए जाएंगे.

दूसरे हिस्से में असम, बिहार और पश्चिम बंगाल की विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए 1 अक्टूबर, 2021 को ही अधिसूचना जारी की गई थी, और नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि भी 8 अक्टूबर, 2021 तय की गई थी. 11 अक्टूबर, 2021 को नामांकन पत्रों की छंटनी के उपरांत 16 अक्टूबर, 2021 तक प्रत्याशियों को नाम वापस लेने का अवसर दिया गया था. इन सभी सीटों पर 30 अक्टूबर, 2021 को मतदान करवाया गया था, और अब मतगणना 2 नवंबर, 2021 को होगी, यानी उपचुनाव परिणाम अगले मंगलवार को घोषित किए जाएंगे.

लोकसभा एवं विधानसभा उपचुनाव, 2021
क्रम संख्याराज्यलोकसभा सीट
1दादरा एवं नगर हवेली एवं दमन एवं दीवदादरा एवं नगर हवेली
2मध्य प्रदेशखंडवा
3हिमाचल प्रदेशमंडी
क्रम संख्याराज्यविधानसभा सीट
1आंध्र प्रदेशबडवेल (अजा)
2असमगोसाईंगांव
3असमभबानीपुर
4असमतामुलपुर
5असममरियानी
6असमथोवरा
7बिहारकुशेश्वर अस्थान (अजा)
8बिहारतारापुर
9हरियाणाऐलनाबाद
10हिमाचल प्रदेशफतेहपुर
11हिमाचल प्रदेशअरकी
12हिमाचल प्रदेशजुब्बल कोटखाई
13कर्नाटकसिंदगी
14कर्नाटकहंगल
15मध्य प्रदेशपृथ्वीपुर
16मध्य प्रदेशरायगांव (अजा)
17मध्य प्रदेशजोबट (अजजा)
18महाराष्ट्रदेगलुर (अजा)
19मेघालयमॉरिन्कनेन्ग (अजजा)
20मेघालयमॉफलान्ग (अजजा)
21मेघालयराजाबाला
22मिज़ोरमतुईरियाल (अजजा)
23नागालैंडशामटौर चैसोर (अजजा)
24राजस्थानवल्लभनगर
25राजस्थानधारियावाड़ (अजजा)
26तेलंगानाहुज़ूराबाद
27पश्चिम बंगालदिनहटा
28पश्चिम बंगालशांतिपुर
29पश्चिम बंगालखरदहा
30पश्चिम बंगालगोसाबा (अजा)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

देखें VIDEO: बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर महागठबंधन में दरार