By Election Results 2021: देश के 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में तीन लोकसभा सीटों (Lok Sabha Seats) और 29 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर हुए उपचुनाव के परिणाम (Bypolls Results) आज घोषित हो रहे हैं. ज्यादातर सीटों के नतीजे आ चुके हैं. हिमाचल की तीनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है तो वहीं पश्चिम बंगाल की चारों सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई हैं. वहीं बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव हुए थे जिसमें से एक सीट पर जेडीयू की जीत हुई है. इन सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था. तीन लोकसभा सीटों दादरा और नगर हवेली, हिमाचल प्रदेश की मंडी और मध्य प्रदेश की खंडवा सीट पर पर उपचुनाव हुए हैं. विधानसभा उपचुनाव असम की पांच, पश्चिम बंगाल की चार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मेघालय की तीन-तीन, बिहार, कर्नाटक और राजस्थान की दो-दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र, मिजोरम और तेलंगाना की एक-एक सीट के लिए हुआ है. इन 29 विधानसभा सीटों में से बीजेपी के पास पहले करीब आधा दर्जन सीटें थीं, वहीं कांग्रेस के पास नौ और बाकी सीटें क्षेत्रीय दलों के पास थीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
By Election Results 2021, By Election Results, Bypolls Results 2021, Assembly Bypolls Results, By Polls Results 2021