विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन परियोजना पर कसा तंज, कहा-यह नोटबंदी जैसा कदम होगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह नोटबंदी जैसा कदम होगा. इससे हर चीज खत्म हो जाएगी.

चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन परियोजना पर कसा तंज, कहा-यह नोटबंदी जैसा कदम होगा
पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम. (फाइल फोटो)
  • चिदंबरम में ट्विटर पर की बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना
  • पूर्व वित्त मंत्री ने कहा, इससे हर चीज खत्म हो जाएगी
  • उन्होंने रेलवे सुरक्षा को बेहतर बनाने का भी सुझाव दिया
नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन परियोजना की आलोचना करते हुए कहा कि यह नोटबंदी जैसा कदम होगा. इससे हर चीज खत्म हो जाएगी. उन्होंने रेलवे सुरक्षा को बेहतर करने का भी सुझाव दिया.
  यह भी पढ़ें : जापान का JA और इंडिया का I मिलकर 'जय' बनता है : बुलेट ट्रेन पर शिंजो आबे

यह परियोजना आम लोगों के लिए नहीं
मुंबई के उपनगर रेलवे स्टेशनों परेल और एलफिन्सटन को जोड़ने वाले एक फुटओवर ब्रिज पर भगदड़ में 22 लोगों की मौत के एक दिन बाद पूर्व वित्त मंत्री का बयान आया है. उन्होंने आरोप लगाया कि मुंबई और अहमदाबाद को जोड़ने वाली बुलेट ट्रेन परियोजना साधारण लोगों के लिए नहीं बल्कि 'ताकतवर और रसूखदार लोगों के लिए अहम की यात्रा' है.

यह भी पढ़ें : ...जब बीच भाषण में एक शख्स ने वित्त मंत्री से पूछा - जेटली जी, बुलेट ट्रेन को हिंदी में क्या कहेंगे?
​
VIDEO: इंडिया 8 बजे: भारत में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का शिलान्यास

चिदंबरम ने यह भी सुझाव दिया कि रेल मंत्री पीयूष गोयल को एक लाख करोड़ रुपये इस परियोजना पर खर्च करने के बजाए रेलवे सुरक्षा सुनिश्चित करने पर खर्च करना चाहिए. उन्होंने कहा, 'बुलेट ट्रेन नोटबंदी की तरह होगी. सुरक्षा सहित हर चीज को यह खत्म कर देगी.' उन्होंने ट्विटर पर कहा, 'रेल मंत्री एक दिन बाद संकल्प ले सकते हैं. एक लाख करोड़ रुपये रेल सुरक्षा, ट्रैक, सिग्नल बेहतर करने पर खर्च किया जाए ना कि बुलेट ट्रेन पर.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
P Chidambaram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com