विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2012

बुलंदशहर : बलात्कार में नाकाम रहने पर नाबालिग को जिंदा जलाया

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
बुलंदशहर में एक युवक लड़की के घर में घुसा और बलात्कार करने की कोशिश की। नाकाम रहने पर उसने लड़की को जिंदा जला दिया।
बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे पता चलता है कि अब लड़कियां अपने घरों में भी महफूज नहीं हैं। यहां एक नाबालिग को घर में अकेला पाकर एक युवक पहले तो उसके घर में घुसा और फिर उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की।

जब वह अपनी इस कोशिश में नाकाम रहा तो उसने इस लड़की पर केरोसिन डालकर उसे जला दिया। इसके बाद शख्स मौके से फरार हो गया।

लड़की की चीख पुकार सुनकर उसकी भाभी और आसपास के लोगों ने आग बुझाकर लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rape In Bulandshahr, Girl Burnt Alive By Rapist, बुलंदशहर में बलात्कार, लड़की को जिंदा जलाया, रेप, बलात्कार