विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2015

दिल्ली में इमारत ढहने से पांच की मौत, हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

Also Read in
दिल्ली में इमारत ढहने से पांच की मौत, हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
नई दिल्ली: दिल्ली के विष्णु गार्डन इलाक़े में शनिवार रात हुई इमारत हादसे की दिल्ली सरकार ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं और सात दिनों में जांच रिपोर्ट मांगी है।

घटना स्थल पर पहुंचे दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने दोषियों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही। साथ ही उन्होंने हादसे के लिए पूरी दिल्ली में हो रहे अवैध निर्माण को ज़िम्मेदार ठहराया।

गौरतलब है कि विष्णु गार्डन इलाक़े में बीती रात एक इमारत गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरनेवालों में चार महिलाएं और एक पुरुष हैं।

हादसे में सात लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिल्डिंग का मालिक बिरजू भी हादसे में घायल हुआ है। मलबे में फंसे एक बच्ची की तलाश जारी है। NDRF की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विष्णु गार्डन इमारत हादसा, दिल्ली में इमारत ढही, दिल्ली सरकार, दिल्ली में बिल्डिंग गिरी, Vishnu Garden Building Collapse, Delhi Building Collapse, Delhi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com