Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
बिल्डर सुनील कुमार पर छह हमलावरों ने फायरिंग की और जब वे भागने लगे, तो लोगों ने एक हमलावर को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की नवी मुंबई में एफएसआई स्कैम उजागर करने में अहम भूमिका थी।
बताया जा रहा है कि बिल्डर सुनील कुमार की नवी मुंबई में एफएसआई स्कैम उजागर करने में अहम भूमिका थी। सुनील कुमार ने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी कि नवी मुंबई के पामबीच रोड पर नवी मुंबई महानगरपालिका ने जो एफएसआई मंजूर की थी, क्या उसके मुताबिक काम हुआ है।
इसके बाद एफएसआई घोटाले की जांच में पता चला कि इलाके की लगभग 650 इमारतों में 1000 करोड़ रुपये से अधिक का एफएसआई घोटाला हुआ है। जांच के बाद नवी मुंबई के एक डीसीपी, नवी मुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कुछ अधिकारियों और कुछ बिल्डरों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। अकेले पाम बीच रोड पर 23 बिल्डिगों की जांच में 21 में अनिमियतताओं की बात खुद मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने विधानसभा में स्वीकारी थी।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं