विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2020

बिहार में लोगों का टूटा सब्र का बांध, कुशेश्वरस्थान से विधायक शशिभूषण हजारी को बनाया बंधक

जनता की तरफ से हांथो में पोस्टर बैनर लेकर घूसखोर और निक्कमा विधायक वापस जाओ के नारे लगाए जा रहे थे.

बिहार में लोगों  का टूटा सब्र का बांध, कुशेश्वरस्थान से विधायक शशिभूषण हजारी को बनाया बंधक
दरभंगा में विधायक शशिभूषण हजारी को बनाया गया बंधक
दरभंगा:

बिहार में बाढ़ और कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है. एक साथ दो संकट को झेल रहे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों में नेताओं को लेकर भी गुस्सा लगातार बढ़ता ही जा रहा है.दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर पंचायत के कटवार घाट में स्थानीय विधायक शशिभूषण हजारी को वहां की जनता ने कई तक घंटो बंधक बना कर रखा. जनता की तरफ से हांथो में पोस्टर बैनर लेकर घूसखोर और निक्कमा विधायक वापस जाओ के नारे लगाए जा रहे थे. इससे कुछ दिन पहले भी विधायक शशिभूषण हजारी को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा था. 

आक्रोशित लोगों का कहना था कि पिछले 10 साल से उस क्षेत्र के विधायक रहने के बाद भी शशिभूषण हजारी ने कोई काम नहीं किया है. लोग विधायक से उनके कामकाज का हिसाब मांग रहे थे. बताते चले की बिहार में आने वाले दिनों में विधानसभा का चुनाव होने वाला है. चुनाव को देखते हुए नेताओं की तरफ से जमकर क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है. काफी मशक्कत के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से विधायक  शशिभूषण हजारी को मुक्त करवाया गया. 

बिहार: पुल का अप्रोच रोड धंसने पर तेजस्‍वी का CM नीतीश पर 'वार', कहा-भ्रष्‍टाचार के भीष्‍म पितामह इस पर कुछ..

VIDEO: बिहार: उद्घाटन से ठीक पहले टूटी महासेतु से जुड़ने वाली सड़क

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darbhanga, Shashibhushan Hazari, MLA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com