विज्ञापन
This Article is From Dec 15, 2017

उत्तरकाशी को चीन सीमा से जोड़ने वाला पुल ढहा

पुल उस समय ढहा जब दो ट्रक उस पर से गुजर रहे थे, हादसे में किसी को नुकसान नहीं, दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया

Also Read in
उत्तरकाशी को चीन सीमा से जोड़ने वाला पुल ढहा
उत्तरकाशी में पुल टूट गया.
उत्तरकाशी: उत्तरकाशी को चीन सीमा से जोड़ने वाला इकलौता पुल गुरुवार को ढह गया, जिससे दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया और रोज आने-जाने वाले लोगों, खासतौर से स्कूली बच्चों तथा शिक्षकों को असुविधा हो रही है.

उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट आशीष चौहान ने बताया कि गंगोत्री पुल गुरुवार को सुबह छह बजे उस समय ढहा जब दो ट्रक उस पर से गुजर रहे थे. उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है. उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार, पुल पर एक बार में केवल एक ही ट्रक गुजर सकता है. घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को जल्द से जल्द वैकल्पिक मार्ग खोलने के लिए कहा गया है.

VIDEO : पुल का होगा पुनर्निर्माण

पुल पर से रोज आने-जाने वाले लोग खासतौर से स्कूल जाने वाले बच्चों और शिक्षकों को असुविधा हो रही है. उन्होंने बताया कि इस समय कोई भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध ना होने के कारण पुल के दोनों तरफ कई वाहन फंस गए हैं.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bridge Collapsed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com