विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2015

ब्राजील में 10 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया

ब्राजील में 10 साल की लड़की ने बच्चे को जन्म दिया
वाशिंगटन: ब्राजील में एक चौंकाने वाली घटना में 10 वर्षीय एक लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है। लड़की ने स्कूल में पेट में दर्द होने की शिकायत की, जिसके बाद उसके टीचर उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कहा कि यह दर्द प्रसव पीड़ा है।

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि दक्षिण-पूर्वी ब्राजील की स्कूली लड़की सात महीने की गर्भवती है। metro.co.uk ने बताया कि लड़की की कम आयु के बावजूद गत सप्ताह उसने सुरक्षित रूप से बच्चे को जन्म दिया।

यह माना जा रहा है कि लड़की तब गर्भवती हुई जब उसके 40 वर्षीय सौतेले पिता ने कथित तौर पर उसका यौन उत्पीड़न किया। सौतेले पिता पर एक बच्ची से बलात्कार और अवैध हथियार रखने का आरोप लगाया गया है।

लड़की के पिता ने कहा कि उसे यह जानकारी नहीं थी कि लड़की गर्भवती है और उसने यह गौर नहीं किया कि उसकी पुत्री का पेट सामान्य से अधिक बड़ा हो गया है।

लड़की ने पुलिस को बताया कि उसके सौतेले पिता ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने किसी को इस बारे में बताया तो वह उसकी मां और भाई की हत्या कर देगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ब्राजील, स्कूल, टीचर, अस्पताल, डॉक्टर, गर्भवती, बलात्कार, Brazil, Birth, Father, Rape
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com