- मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी
- बाबा रामदेव ने एलोपैथी को लेकर विवादास्पद बयान दिए थे
- स्वास्थ्य मंत्री भी रामदेव के बयान की निंदा कर चुके हैं
आधुनिक चिकित्सा पद्धति एलोपैथी (Allopathy) पर दिए गए बयान को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) के खिलाफ बिहार की एक अदालत (Bihar Court) में याचिका दायर कर उन पर देशद्रोह का मुकदमा (Sedition Case) चलाने की मांग की गयी है. याचिकाकर्ता ज्ञान प्रकाश नामक व्यक्ति ने अपने वकील सुधीर कुमार ओझा के जरिए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में रामदेव के खिलाफ याचिका दाखिल की. प्रकाश इससे पहले भी कई शीर्ष राजनेताओं, बॉलीवुड कलाकारों और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों के खिलाफ याचिका दायर कर चुके हैं.
रामदेव पर राजद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए : आईएमए ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर कहा
कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शैलेंद्र राय की अदालत के समक्ष दायर याचिका में बाबा रामदेव के बयानों को "धोखाधड़ी" करार देते हुए उनके खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत देशद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग की गई है. इस मामले की अगली सुनवाई सात जून को होगी.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एलोपैथिक दवाओं पर विवादित बयान वापस लेने के बाद योग गुरु रामदेव ने IMA पर दागे 25 सवाल
गौरतलब है कि पतंजलि समूह के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव ने हाल में एलोपैथिक चिकित्सा प्रणाली समेत कोविड रोधी टीके को लेकर कुछ विवादास्पद बयान दिए थे. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने बाबा रामदेव के विवादास्पद बयान को लेकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मोर्चा खोला हुआ है. केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्ष वर्धन समेत भारतीय जनता पार्टी के कई नेता रामदेव के बयान की निंदा कर चुके हैं.
IMA ने योग गुरु रामदेव के खिलाफ थाने में दर्ज कराई शिकायत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं