विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2020

पार्टी में नहीं लिया गया ड्रग्स : करण जौहर ने NCB के नोटिस का दिया जवाब

करण जौहर ने दावा किया कि पिछले साल उनके घर में हुई पार्टी के दौरान किसी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

पार्टी में नहीं लिया गया ड्रग्स : करण जौहर ने NCB के नोटिस का दिया जवाब
करण जौहर ने एनसीबी के नोटिस का दिया जवाब (फाइल फोटो)
  • एनसीबी ने करण जौहर को भेजा था नोटिस
  • जौहर ने दिया नोटिस का जवाब
  • ड्रग्स नहीं लिया गया पार्टी में : करण जौहर
मुंबई:

बॉलीवुड ड्रग्स मामले (Billywood Drugs case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है. एनसीबी ने बॉलीवुड फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) को नोटिस जारी किया. करण जौहार ने एनसीबी के नोटिस का जवाब दिया है. करण जौहर ने दावा किया कि पिछले साल उनके घर में हुई पार्टी के दौरान किसी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था. एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. 

एंटी ड्रग-एजेंसी ने एक वायरल वीडियो को लेकर करण जौहर को नोटिस जारी किया था. इस वीडियो में कथित तौर पर जौहर के घर में हो रही पार्टी में मादर्थ पदार्थ लिए जाने की बात कही गई है.

अधिकारी ने कहा कि जौहर से पार्टी से जुड़ी जानकारियां देने के लिए कहा गया था. तदानुसार, जौहर की ओर से नोटिस का जवाब दिया गया है. उन्होंने कहा, "अपने जवाब में करण जौहर इस बात पर कायम है कि पार्टी में मादक पदार्थ का सेवन नहीं किया गया." 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जोनल डायरेक्ट समीर वानखेड़े ने एनडीटीवी को बताया, "हम करण जौहर के जवाब की जांच-पड़ताल कर रहे हैं." करण जौहर ने अपने वकील के माध्यम से आज सुबह एनसीबी के नोटिस का लिखित जवाब दिया है. 

एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने एनसीबी को यह वीडियो भेजा था और एजेंसी की मुंबई जोनल यूनिट में उनकी शिकायत दर्ज हुई थी. 

एनसीबी ने नोटिस भेजकर करण जौहर से पूछा था कि इस पार्टी में कौन कौन एक्टर-एक्ट्रेस थे? ये पार्टी कब हुई थी? क्या ड्रग्स का इस्तेमाल हुआ था? ये वीडियो जो खुद करण ने सोशल मीडिया पर डाला था, ये किस कैमरे से शूट हुआ? एनसीबी ने इस मामले में ऑवरऑल डिटेल्स मांगी हैं. अभी किसी को पूछताछ के लिए समन नहीं किया है. नोटिस में करण को पेश होने के लिए नहीं बोला है.

(पीटीआई के इनपुट के साथ)

वीडियो: ड्रग्स केस में गिरफ्तार क्षितिज प्रसाद ने NCB पर लगाए आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karan Johar, NCB
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com