सलमान खान ने करण जौहर के चैट शो के पहले एपिसोड में अपने खास अंदाज में खुलकर बातचीत की है. इतना ही नहीं सुपरस्टार ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और नए दौर के एक्टर्स के टैलेंट की सराहना करते हुए उनकी खासियत की तारीफ की है. करण जौहर के टॉक शो के अंतिम सीज़न ने एक बार फिर यह दिखा दिया है कि सलमान खान इंडियन सिनेमा के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार्स में से एक क्यों हैं. करण जौहर के फेमस काउच पर उनके सामने बैठकर, सलमान ने शो के आखिरी सीजन की शुरुआत स्वैग से भरे अपने खास अंदाज, मस्ती और चार्म से भरी मौजूदगी के साथ की है. लेकिन जिस बात ने मज़ाक-मस्ती और पुरानी बातों से भी ज़्यादा सभी का ध्यान खींचा वह है, साथी कलाकारों के लिए उनकी सराहना और अच्छा व्यवहार जिसने दिल जीत लिया है.
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की दिल खोलकर तारीफ
सलमान खान ने समय-समय पर उस कॉन्फिडेंस को दिखाया है, जो एक ऐसे सुपरस्टार के पास ही सिर्फ होता है जो अपनी लिगसी में पूरी तरह से सहज है. आज के समय में जब स्टारडम को अक्सर कॉम्पिटिशन और तुलनाओं से जोड़कर देखा जाता है, तब सलमान ने लगातार यह साबित किया है कि किसी दूसरे एक्टर के सक्सेस की सराहना करने से आपकी खुद की चमक फीकी नहीं पड़ती. दरअसल, सलमान खान ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और नए जेनरेशन के एक्टर्स की दिल खोलकर तारीफ की है, और सिनेमा के लिए अपने बेफिक्र और बड़े दिल वाले अंदाज़ का एक और बड़ा उदाहरण पेश किया है.
एपिसोड में बातचीत के दौरान सलमान ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह जैसे दो जाने माने एक्टर्स के एक्टिंग की सिर्फ तारीफ ही नहीं की बल्कि उनके अलग अंदाज, एक्टिंग स्टाइल और जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की है. जब सलमान से रणबीर कपूर की एनिमल में परफॉर्मेंस और रणवीर सिंह की धुरंधर में परफॉर्मेंस में से एक को चुनने के लिए कहा गया, तब दोनों में से एक को चुनने से उन्होंने इनकार कर दिया. सलमान ने बल्कि यह कहा कि दोनों की परफॉर्मेंस अपनी अपनी जगह पर काफी इंप्रेसिव थी.
क्या बोले सलमान खान
सलमान ने दोनों एक्टर की सराहना करते हुए कहा,"दोनों अलग तरह की परफॉर्मेंस हैं, आप दोनों की तुलना नहीं कर सकते. दोनों कमाल के एक्टर्स हैं, एक में जबरदस्त एनर्जी है तो दूसरे में इंटेंसिटी. दोनों की एक्टिंग स्टाइल बिल्कुल अलग है."
सलमान ने आगे रणवीर के जबरदस्त परफॉर्मेंस को हाईलाइट करते हुए बताया कि कैसे एक्टर कमाल की एनर्जी और लार्जर देन लाइफ पर्सनालिटी के साथ अपने उस एनर्जी को परफॉर्मेंस में बेहद कंट्रोल तरीके से इस्तेमाल करते हैं. सलमान ने यह भी कहा कि अपने किरदार के लिए अपनी नेचुरल एनर्जी को काबू में रखना उनके एक बड़ी अचीवमेंट थी. जो एक एक्टर में होने वाले कॉन्फिडेंस और डिसिप्लिन को दर्शाता है.
रणवीर सिंह की तारीफ
सलमान खान ने रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की तारीफ कर सिर्फ इनकी ही सराहना नहीं की है बल्कि सुपरस्टार ने नए जेनरेशन के उन सभी स्टार्स के लिए अपना सम्मान दिखाया है, जो इंडियन सिनेमा में अपनी अलग सोच, एनर्जी और बेहतरीन परफॉर्मेंस लेकर आ रहे हैं. आपसी होड़ या कॉम्पिटिशन के नज़रिए से न देखते हुए सलमान ने टैलेंट संग अलग तरह के एक्टर्स की सराहना की है जिन्होंने अलग अलग तरह से दर्शकों पर अपनी हमेशा रहने वाली छाप छोड़ी है.
सलमान खान जैसे सुपरस्टार में ही यह खूबी हो सकती है जो अपने इंडस्ट्री में मौजूद साथी कलाकारों की अचीवमेंट की खुलकर सराहना करें और वह भी उनके काम को उनके काम को किसी कंपटीशन के पैमाने में न तौलते हुए. अब जैसे की करण जौहर का चार्ट शो अपने फाइनल सीजन में दाखिल हो चुका है, ऐसे में सलमान खान की मौजूदगी एक रिफ्रेशिंग रिमाइंडर की तरह है कि असली स्टारडम कैसा होता है. सुपरस्टार सलमान खान का स्टारडम एक कॉन्फिडेंस से भरा सफर, काम के लिए सम्मान और दूसरे की सफलता का जश्न मनाना है.
सलमान ने रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अन्य न्यू जेनरेशन के परफॉर्मर्स की तारीफ कर के यह एक बार फिर दिखा दिया है कि असली स्टारडम का मतलब केवल लाइमलाइट में बने रहना ही नहीं होता, बल्कि अपने साथ रोशनी बिखेर रहे टैलेंट को पहचानना भी है.
यह भी पढ़ें | Jailer 2 Box Office Day 1: पहले दिन 140 करोड़ कमा सकती है रजनीकांत की जेलर 2, टूटेंगे इन फिल्मों के रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं