विज्ञापन
This Article is From Mar 13, 2011

'विदेशी बैंकों में भारत का 600 अरब का कालाधन'

भाजपा ने कहा कि विदेशी बैंकों में भारत के 600 अरब करोड़ रुपए कालेधन के रूप में जमा हैं।
श्रावस्ती: भारतीय जनता पार्टी :भाजपा: ने रविवार को कहा कि विदेशी बैंकों में भारत के 600 अरब करोड़ रुपए कालेधन के रूप में जमा हैं और केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर उस धन को वापस लाकर मुल्क की गरीबी को दूर किया जाएगा। भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने श्रावस्ती के अहिराघासी में भ्रष्टाचार, महंगाई और आतंकवाद विरोधी भाजपा की रैली को सम्बोधित करते हुए कहा विदेशी बैंकों में देश का 600 अरब करोड़ रुपए कालाधन जमा है। केन्द्र में हमारी सरकार बनी तो उसे डेढ़ वर्षों में वापस लाया जाएगा और उससे देश की गरीबी दूर की जाएगी। उन्होंने कहा केन्द्र में सरकार बनने पर कालाधन वापस लाया जाएगा और अगले तीस वर्षों तक कोई कर नहीं लगेगा। साथ ही किसानों और व्यापारियों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। सिंह ने कहा कि कांग्रेस देश को लूट रही है जबकि सपा और बसपा उसे समर्थन देकर इस लूट में बराबर के भागीदार हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में भाजपा की सरकार बनने पर किसानों को एक प्रतिशत ब्याज की दर पर कर्ज दिया जाएगा। मुसलमानों के बीच भाजपा के जनाधार के बारे में सिंह ने कहा कि विपक्षी दल मुसलमानों के बीच डर पैदा करके उन्हें भाजपा से दूर करने की कोशिश करते आए हैं जबकि केन्द्र में भाजपा की अगुवाई वाली अटल बिहारी वाजपेयी के छह वष्रो के कार्यकाल ने इस डर को निर्मूल सिद्ध कर दिया है।
लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
काला धन, भाजपा, Black Money, BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com