बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, हम इस कदम का स्वागत करते हैं। यद्यपि इसमें देरी हुई, लेकिन यह सही कदम है। उन्होंने कहा, पूरे देश को इसका इंतजार था।
नई दिल्ली:
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु को शनिवार सुबह फांसी दे दिए जाने का स्वागत करते हुए इसे एक सही कदम ठहराया।
बीजेपी प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने कहा, हम इस कदम का स्वागत करते हैं। यद्यपि इसमें देरी हुई, लेकिन यह सही कदम है। विपक्ष और पूरा देश अफजल को फांसी दिए जाने के बारे में बात कर रहा था। उन्होंने कहा, पूरे देश को इसका इंतजार था।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा संसद पर हमले के दोषी अफजल की दया याचिका खारिज कर दिए जाने पर उसे शनिवार सुबह फांसी दे दी गई। गृहसचिव आरके सिंह ने पत्रकारों से कहा, अफजल को सुबह आठ बजे फांसी दे दी गई।
अफजल को सर्वोच्च न्यायालय ने 2004 में फांसी की सजा सुनाई थी। उसे अक्टूबर, 2006 में फांसी दी जानी थी, लेकिन उसकी पत्नी द्वारा दया याचिका दायर किए जाने के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी। 13 दिसंबर, 2001 को पांच हथियारबंद पाकिस्तानी आतंकवादी संसद परिसर में घुस आए थे और उसके बाद उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी थी। इस घटना में नौ लोगों की जान चली गई थी। इस गोलीबारी में सभी आतंकवादी भी मारे गए थे।

लेखक के बारे में
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
अफजल गुरु, अफजल गुरु को फांसी, संसद हमला, Afzal Guru, Afzal Guru Hanged, Parliament Attack