विज्ञापन
This Article is From Dec 13, 2019

राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, महिला सांसदों ने माफी की मांग की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. बीजेपी नेता स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि राहुल गांधी रेप को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं.

Also Read in
राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' बयान पर लोकसभा में जबरदस्त हंगामा, महिला सांसदों ने माफी की मांग की
  • राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में हंगामा
  • महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी से माफी की मांग पर अड़े सांसद
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान पर शुक्रवार को लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ. स्मृति इरानी समेत बीजेपी की तमाम महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर निशाना साधा और उनसे माफी की मांग की. स्मृति इरानी ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए कहा कि वे (राहुल गांधी) रेप को राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं. क्या वे चाहते हैं कि महिलाओं के साथ रेप हो? इस दौरान भाजपा की तमाम महिला सांसद लोकसभा में अपनी जगह पर खड़ी हो गईं और 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाने लगीं.

दरअसल, झारखंड के गोड्डा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, ''नरेंद्र मोदी ने कहा था 'मेक इन इंडिया' लेकिन आजकल आप जहां कहीं भी दिखते हैं, वह 'रेप इन इंडिया' है. उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी के विधायक ने एक महिला के साथ बलात्कार किया, फिर वह एक दुर्घटना की शिकार हुई लेकिन नरेंद्र मोदी ने एक शब्द भी नहीं कहा.'' बता दें कि लोकसभा के अलावा राज्यसभा में भी शुक्रवार को राहुल गांधी के बयान को लेकर हंगामा हुआ.

कुछ सदस्यों ने 'राहुल गांधी माफी मांगो' के नारे लगाए. इस दौरान राज्यसभा के चेयरमैन वेंकैया नायडू ने कहा कि आप किसी ऐसे व्यक्ति का नाम नहीं ले सकते हैं, जो इस सदन का हिस्सा नहीं है. किसी को भी सदन की कार्यवाही बाधित करने का अधिकार नहीं है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com