भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला पर निशाना साधते हुए कहा कि पढ़े-लिखे लोगों को शिक्षित करने की आवश्यकता है. नडेला ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को भारत के लिए गलत बताया है, जिसके बाद भाजपा नेता ने प्रतिक्रिया दी है. लेखी ने इसे "साक्षर लोगों को शिक्षित होने की जरूरत" का एक सटीक उदाहरण बताते हुए ट्वीट किया, "सीएए को लाने का उद्देश्य बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान से आए सताए हुए अल्पसंख्यकों को अवसर प्रदान करना है.'
साथ ही उन्होंने कहा, 'कैसा हो यदि अमेरिका में यह अवसर यजीदियों के बजाय सीरियाई मुसलमानों को दिया जाए?'
How literate need to be educated ! Perfect example. Precise reason for CAA is to grant opportunities to persecuted minorities from Bangladesh, Pakistan & Afghanistan.
— Meenakashi Lekhi (@M_Lekhi) January 14, 2020
How about granting these opportunities to Syrian Muslims instead of Yezidis in USA ? pic.twitter.com/eTm0EQ1O25
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उनका यह बयान ऐसे वक्त पर आया है, जब सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने विवादास्पद नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अपने विचार प्रकट कर कहा, "मुझे लगता है, जो हो रहा है यह दुखद है.. यह बुरा है..मुझे यह देख कर खुशी होगी जब कोई बांग्लादेशी आप्रवासी, जो भारत में अगला यूनिकॉन बनाए या फिर इंफोसिस का अगला सीईओ बने."
CAA पर बोले माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्य नडेला, कहा- भारत में जो हो रहा है वह दुखद है
हालांकि, माइक्रोसॉफ्ट ने तुरंत नडेला द्वारा एक ताजा बयान जारी कर इसे सुधारने की कोशिश में कहा, "प्रत्येक देश को चाहिए कि वह अपनी सीमाओं को परिभाषित कर राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करे और उसके अनुसार आव्रजन नीति निर्धारित करे.' इसमें आगे कहा गया, 'और एक लोकतंत्र में यह कुछ ऐसा है जिस पर लोग और उनकी सरकार बहस करेंगे और उनको सीमाओं के भीतर परिभाषित करेंगे."
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं