दिल्ली में सरकार बनाने की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज होते दिख रही है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक दिल्ली के उप राज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की इजाजत मांगी है।
सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति ने इस चिट्ठी को गृह मंत्रालय के पास उनकी राय जानने के लिए भेज दिया है। अगर राष्ट्रपति से इजाजत मिलती है, तो उप राज्यपाल बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
गौरतलब है कि 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 31 और सहयोगी दल को एक सीट मिली थी, जबकि दूसरी सबसे बड़ी पार्टी आम आदमी पार्टी थी, जिसे कुल 28 सीट मिले थे। हालांकि बीजेपी के तीन विधायक - रमेश बिधूड़ी, डॉ हर्षवर्धन और प्रवेश वर्मा अब सांसद बन चुके हैं।
निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन ने सरकार बनाने की स्थिति में बीजेपी को बिना शर्त समर्थन देने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि बीजेपी बाकी के चार विधायकों का जुगाड़ कहां से करती है। आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक विनोद कमार बिन्नी भी बीजेपी को समर्थन दे सकते हैं। वहीं इस खबर के आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश शर्मा ने कहा है कि उपराज्यपाल पहले बीजेपी से ये तो पूछें कि वह बहुमत कहां से लाएगी। उन्होंने विधानसभा भंग कर दोबारा चुनाव कराने की मांग की है।
जेडीयू के इकलौते विधायक शोएब इकबाल ने बीजेपी को किसी भी सूरत में समर्थन देने से इनकार किया है। एनडीटीवी से बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव ही सबसे बेहतर रास्ता है।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं