केरल में भाजपा माकपा कार्यकर्ता भिड़े, 16 जख्मी

केरल में भाजपा माकपा कार्यकर्ता भिड़े, 16 जख्मी

तिरुवनंतपुरम:

केरल में कट्टायिकोणम में भाजपा और माकपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए जिसमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वी मुरलीधरन सहित 16 व्यक्ति जख्मी हो गए।

पुलिस ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता कुछ स्थानीय मुद्दों पर जुलूस निकाल रहे थे और इसी दौरान उनका माकपा कार्यकर्ताओं से संघर्ष हो गया।

उन्होंने कहा कि कथित तौर पर जुलूस पर जब पथराव किया गया, उसके बाद संघर्ष हुआ। उन्होंने कहा कि घायलों में ज्यादतर भाजपा के कार्यकर्ता हैं।

अस्पताल सूत्रों ने कहा कि 16 घायलों का इलाज मेडिकल अस्पताल में किया जा रहा है। माकपा द्वारा उसके कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में भाजपा ने मंगलवार को जिले में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)