विज्ञापन
This Article is From Oct 21, 2019

जेल में बैठे कुछ नेता जम्मू-कश्मीर के लोगों को संदेश भिजवा रहे हैं- बंदूक उठाओ और कुर्बान हो जाओ : राम माधव

BJP नेता राम माधव ने कहा, 'अभी तक कश्मीर में सिर्फ कुछ परिवारों या कुछ नेताओं के लिए काम किया जाता था, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह इस राज्य के लाखों परिवारों के लिए. आम कश्मीरियों के लिए हो रहा है.'

बीजेपी महासचिव राम माधव श्रीनगर में कार्यक्रम में बोल रहे थे. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने कहा है कि जेल में बैठे कुछ नेता संदेश भेजकर जम्मू-कश्मीर की जनता को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. राम माधव ने यह बात श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में कही है. उन्होंने कहा, जेल में बैठकर बाहर संदेश भिजवा रहे हैं कि बंदूक उठाओ और खुद को कुर्बान कर दो.' राम माधव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों को ऐसे  नेताओं से कहना चाहिए कि पहले वह आगे आएं और कुर्बानी दें. राम माधव का यह बयान ऐसे समय में है जब सरकार नजरबंद नेताओं के अब रिहा करने पर विचार कर रही है. कुछ दिन पहले ही नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं ने नजरबंदी झेल रहे पार्टी के नेता फारुक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला से मुलाकात की है. 

राम माधव ने कहा, 'अभी तक कश्मीर में सिर्फ कुछ परिवारों या कुछ नेताओं के लिए काम किया जाता था, लेकिन अब जो कुछ हो रहा है, वह इस राज्य के लाखों परिवारों के लिए. आम कश्मीरियों के लिए हो रहा है.' उन्होंने कहा, टजम्मू कश्मीर के लिए अब दो ही मार्ग होंगे.. शांति एवं विकास, और जो कोई इसके बीच में आएगा, उससे कड़ाई से निपटा जाएगा.त उनके लिए भारत में कई जेल हैं.' बीजेपी नेता यहां टैगोर हॉल में पार्टी की युवा इकाई के एक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. 

बीते 5 अगस्त को सरकार ने अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष राज्य का दर्जा वापस ले लिया था और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में विभाजित कर दिया. एक भाग को हिस्से जम्मू-कश्मीर और दूसरे भाग में लद्दाख बनाया गया. इस फैसले की गंभीरता को देखते हुए राज्य में कई तरह की पाबंदियां लगा दी गईं, जिसमें नेताओं की नजरबंदी, धारा 144 और मोबाइल फोन और इंटरनेट पर प्रतिबंध शामिल थे. हालांकि सरकार का दावा है कि राज्य में हालात सामान्य हो रहे हैं और अब कुछ दिन पहले मोबाइल फोन सेवाएं बहाल कर दी गई हैं. इससे पहले कई जिलों में धारा-144 भी हटाई गई थी. इसके साथ ही राज्य में पर्यटकों की आवाजाही पर प्रतिबंध हटा लिया गया है.

अन्य खबरें :

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद ढाका और काठमांडू स्थित पाक दूतावास बना ISI का 'ठिकाना'

जम्मू कश्मीर: DGP दिलबाग सिंह ने NDTV से कहा- हालात सुधरने तक नहीं देंगे विरोध प्रदर्शन की अनुमति

Maharashtra Election: कांग्रेस ने कहा था अनुच्छेद 370 हटाने का फैसला देश को नष्ट कर देगा, क्या देश नष्ट हो गया : PM मोदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Ram Madhav, Article 370
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com