विज्ञापन
This Article is From Oct 29, 2020

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से माफी मांगी, ये था मामला

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि सत्येंद्र जैन ने 2 करोड़ रुपये दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी आंखों के सामने दिए हैं.

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन से माफी मांगी, ये था मामला
सत्येंद्र जैन ने 2017 में कपिल मिश्रा के खिलाफ दायर किया था मानहानि का मुकदमा
नई दिल्ली:

बीजेपी (BJP) नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने मानहानि से जुड़े मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) से माफी मांग ली है. आपराधिक मानहानि का यह केस करीब तीन साल से भी ज्यादा पुराना है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली दंगों के मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने पुलिस को दिया यह बयान

कपिल मिश्रा कभी आम आदमी पार्टी के नेता थे और विधानसभा के पिछले कार्यकाल में दिल्ली सरकार से मंत्री के पद से उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था. दरअसल, मई 2017 में कपिल मिश्रा ने सत्येंद्र जैन पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2 करोड़ रुपये नकद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी आंखों के सामने दिए हैं. इसको लेकर उस वक्त काफी सियासी विवाद उछला था. नाराज सत्येंद्र जैन ने कपिल मिश्रा पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

हालांकि इस मामले में अब कपिल मिश्रा ने बिना शर्त माफी मांग ली है. कपिल मिश्रा का कहना है कि उनके आरोप राजनीति से प्रेरित थे. सत्येन्द्र जैन ने कहा कि कपिल मिश्रा ने माफ़ी मांग ली है, क्योंकि उनके आरोप झूठे थे. जैन ने कहा कि आरोप राजनीति से प्रेरित थे और कपिल मिश्रा ने कहा कि वो सोशल मीडिया के जरिये भी माफ़ी मांगेंगे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kapil Mishra, Satyendra Jain, Delhi, Delh Cm Arvind Kejriwal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com