- ममता बनर्जी की टिप्पणी पर बीजेपी का पलटवार
- 'देश को गर्व होने वाली हर चीज में गलती निकालती हैं CM'
- पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कही यह बात
पश्चिम बंगाल के बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आलोचना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हर उस चीज में गलती निकाल लेती हैं जिसपर देश को गर्व होता है. वह मुख्यमंत्री द्वारा चंद्रयान-2 कार्यक्रम को लेकर भाजपा पर किए गए हमले का जवाब दे रहे थे. शुक्रवार को विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा था कि भाजपा नीत केंद्र सरकार चंद्रयान-2 कार्यक्रम का श्रेय लेने की कोशिश में है. शनिवार को ममता बनर्जी ने इसरो के वैज्ञानिकों को उनके साहस के लिए बधाई दी.
Chandrayaan 2: ममता बनर्जी ने साधा निशाना, कहा-चन्द्रयान का पूरा श्रेय लेना चाहती है बीजेपी
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
संवाददताओं से बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को उन चीजों में गलतियां निकालने का शौक है जिस पर देश को गर्व होता है जैसे कि बालाकोट हवाई हमला, अनुच्छेद 370 का खत्म किया जाना और चंद्रयान-2 कार्यक्रम. इस पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री राजीब बनर्जी ने कहा कि हमें इसरो और अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है लेकिन जिस तरह से बीजेपी इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धि बताने का प्रयास कर रही है, हमें उस पर आपत्ति है.
ममता बनर्जी ने NRC की फाइनल लिस्ट को बताया 'एक विफलता', ट्वीट कर कही ये बात
गौरतलब है कि भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. इसके साथ ही 978 करोड़ रुपये लागत वाले चंद्रयान-2 मिशन का भविष्य अंधेरे में झूल गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के. सिवन ने संपर्क टूटने की घोषणा करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का प्रदर्शन योजना के अनुरूप था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उसका संपर्क टूट गया. इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "यह मिशन कंट्रोल सेंटर है. विक्रम लैंडर योजना अनुरूप उतर रहा था और गंतव्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका प्रदर्शन सामान्य था. उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया. डेटा का विश्लेषण किया जा रहा है."
VIDEO: ममता बनर्जी ने 2021 के लिए लॉन्च की चुनावी रणनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं